फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता का पालन करवाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का अधिकारी गंभीरता के साथ पालन करवाना तय करें। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने सभी अधिकारियों को एक बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को डीआरडीए सभागार में जिलास्तर के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों की शंकाओं का भी निराकरण किया और उन्हें अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर जागरूक करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता आरंभ हो गई है, जो लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि आचार संहिता के दौरान कौन से कार्य किए जा सकते हैं एवं क्या करने की मनाही है। आदर्श आचार संहिता लागू होने पर भी जारी विकास गतिविधियां रोकी नहीं जातीं। उन्हें बिना किसी बाधा के आगे जारी रखने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन

नई परियोजनाएं शुरू नहीं हुई हैं उन्हें निर्वाचन पूरा होने तक टाला जाता है। इस मौके पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रवण मांटा सहित सभी विभागों के जिलास्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें