सुंदरनगर (मंडी)। विधायक राकेश जंवाल ने सुंदरनगर शहर के सलाह वार्ड में लगभग 15 लाख रुपये की लागत और डढ़याल में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सलाह में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 98 महिलाओं को निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिन परिवारों के पास अपना गैस कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, पार्षद जितेंद्र शर्मा, पुष्पा देवी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा और पूजा वालिया सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।