फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में महोग के पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। महोग के पास लुढ़की कार हादसे में घायल व्यक्ति ने शनिवार देर रात आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है, जब गोबिंद राम गांव बगुंद डाकघर महोग तहसील करसोग कार से करसोग से घर की तरफ जा रहा था तो शुक्रवार देर रात महोग से करीब एक किमी पीछे कार अयंत्रित होकर गहरी खाई मे लुढ़क गई। घटना का पता लगते ही स्थानीय लोग उपचार के लिए करसोग अस्पताल लाए, जहां प्रथम उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। शनिवार देर रात घायल ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। मृतक पूर्व में महोग पंचायत में बतौर प्रधान अपनी सेवाएं दे चुका है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें