फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर अस्पताल के डॉ. अलोक ने प्रसव जटिलताओं पर पेश किया शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। 62वीं ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनाकोलॉजी (एआईसीओजी) बंगलुरू में आयोजित हुई। इसमें सिविल अस्पताल सुंदरनगर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलोक शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में डॉ. अलोक शर्मा ने बच्चों में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों से निपटने के लिए देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया। इसके अलावा उन्होंने प्रसव के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं से तुरंत निपटने के लिए भी अपना शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित विशेषज्ञों को बताया कि प्रसव के दौरान हाइपरटेंशन से ग्रस्त महिला को प्रसव से 24 घंटे पहले विशेष दवाई देकर पैदा होने वाले बच्चों को विभिन्न जटिलताओं से ग्रस्त होने से बचाया जा सकता है। इससे बच्चे को शारीरिक और मानसिक कमजोर होने से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. अलोक ने प्रसव के दौरान महिलाओं की जान को होने वाले खतरे के बारे में अवगत करवाया। पूरे विश्व में गर्भवती महिलाओं की जान को सबसे बड़ा खतरा पीपीएच तथा हाइपरटेंशन के कारण है। प्रसूति के बाद महिलाओं में रक्त स्त्राव न रुकना पीपीएच कहलाता है। इसे समय रहते काबू न किया जाए, तो गर्भवती महिला की प्रसूति के बाद जान तक जा सकती है। इससे पहले डॉ. अलोक ब्राजील के रियो में अक्तूबर महीने में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें