फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में प्रियंका, नारा लेखन में अंजलि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से ग्राम पंचायत बहरी में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के उपप्रधान भागमल ने शिरकत की। कार्यक्रम में चित्रकला, भाषण, नारा लेखन स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। चित्रकला में प्रियंका प्रथम, कुमकुम द्वितीय और पंकज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में अंजलि प्रथम, सोम ठाकुर द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी पहले, सौरभ दूसरे और आर्यन वर्मा तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भागमल ने प्रतिभागियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा नेहरू युवा केंद्र का भी धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में युवक मंडल ब्यास के प्रधान चंद्रकांत और उपप्रधान कृष्ण चंद्र और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय स्वयंसेवी मायादेवी, राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें