फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाई सरकार: कौल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। फोरलेन और रेलवे विस्तारीकरण के नाम पर जनता को बरगलाने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश की पूरी तरह अनदेखी की है। वीरवार को इलाका दुंधा की ग्राम पंचायत भड़वाहन, कुफरी और बड़ीधार के जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाओं में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण को लेकर पिछले चार सालों से ढिंढोरा पीट रही है। वास्तविकता में अभी यहां भूमि अधिग्रहण और फोरेस्ट क्लीयरेंस का मसला भी पूरा नहीं हो पाया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र आज लावारिस बन कर रह गया है। जनता द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए चुना गया नुमाइंदा क्षेत्र के हितों को लेकर पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह प्रीतू, जिला इंटक अध्यक्ष गिरधारी लाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र कमांडो, ओम प्रकाश ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें