फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काहणनु-दछाहर सड़क जल्द बनेगी : हीरा लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। काहणनु-दुरकनु-दछाहर सड़क जल्द बनकर तैयार होगी। लोग कई दशकों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद सड़क का स्थानीय विधायक हीरालाल ने वीरवार को भूमि पूजन किया। इस मार्ग के निर्माण पर करीब 2.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के बनने से 1200 की आबादी को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के गांवों में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खच्चरों पर राशन ढोना पड़ता था और मरीजों को पालकी का सहारा लेकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता था। भूमिपूजन के अवसर पर विधायक हीरा लाल ने कहा कि इस सड़क का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर प्रधान रुमिला देवी, जगतराम, रत्नराणा, तिलक राणा, भीखम राम शर्मा, देशराज, भीम सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें