फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज के पंजाई में होगा जनमंच, सीएम सुनेंगे लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर गृह विधानसभा क्षेत्र में सात अक्तूबर को प्रस्तावित जनमंच कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके साथ शिक्षा मंत्री सुुरेश भारद्वाज भी होंगे। जनमंच की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनमंच का आयोजन इस बार सराज विधानसभा क्षेत्र के वन विश्राम गृह पंजाई में किया जाएगा। जनमंच में सराज विधानसभा क्षेत्र की बालीचौकी, खणी, देवधार, थाची, सोमगार्ड, पंजाई, भनवास, मुराह, काउ, खलवाण तथा माणी पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनीं जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों का आह्वान किया कि वे जनमंच को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें