फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरठी में जंगली मशरूम खाने से परिवार के चार लोग बीमार

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
विज्ञापन

नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड नंबर छह के गांव आरठी में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन सुनीता देवी ने बताया कि उनके परिवार ने मशरूम प्रजाति के जंगली मशरूम जिन्हें स्थानीय भाषा में छतरू कहा जाता है, की सब्जी बनाई। परिवार में सबसे पहले खाना उसके साथ परिवार के अन्य तीन सदस्यों काजल (19), शिवम (13), स्वाति (15) ने खाया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई और सभी को उल्टियां शुरू हो गईं। चारों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है, जहां पर चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. जितेंद्र ने कहा कि जंगली मशरूम से बीमार हुए चारों लोग खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में जंजैहली, गोहर, धर्मपुर और सरकाघाट में जंगली मशरूम खाकर बीमार होने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


कई प्राकृतिक सब्जियां होती हैं जहरीली : संख्यान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बरसात के दिनों में उगने वाली कई प्राकृतिक सब्जियां जहरीली होती हैं, जिनकी पहचान करना बहुत ही मुश्किल है। आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त द्रव्यगुण विशेषज्ञ डॉ. संख्यान की मानें तो इनके सेवन से मुंह में मिर्चें लगती हैं और पेट खराब होने लगता है। या फिर पेट में जोर की दर्द पड़ती हैं। इसके चलते यदि बीमार मरीज को समय रहते अस्पताल उपचार के लिए नहीं पहुंचाया जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। या फिर इसकी सही पहचान कर ही इसका सेवन किया जाए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें