फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतराम दोबारा बने मिड-डे-मील यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतराम दोबारा बने मिड-डे-मील यूनियन के प्रधान
विज्ञापन

धर्मपुर में यूनियन के जिला अध्यक्ष और सचिव की अध्यक्षता में हुए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। सीटू से संबंधित मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन धर्मपुर का दूसरी बार चिंतराम को प्रधान चुना गया है। ये मंडप स्कूल में कार्यरत हैं और पूर्व में भी यूनियन के खंड प्रधान हैं। धर्मपुर में यूनियन के जिला सचिव गुरुदास वर्मा और सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित वार्षिक जनरल हाउस में उनका चुनाव किया गया। इसके अलावा सुनीता देवी झंगी, सरोजा लौंगनी, सपना देवी टिहरा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सत्या देवी मंडप को सचिव चुना गया। इसके अलावा संतोष कुमारी लौंगनी, सरला देवी भरौरी, नीता देवी डरवाड़ को सह सचिव चुना गया। सुनीता देवी झंगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चंपा देवी बरोटी, अंजना देवी भरौरी, संतोषी मंडप, अनिता दमसेहड़, प्रमिला टीहरा, सुषमा घरवासड़ा, अरुणा प्रौन, भावना बरोटी, दीपा घरवासड़ा, वीना गरली को सदस्य चुना गया। कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और 27-28 जुलाई को मंडी में होने वाली रैली और धरने में सभी वर्कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें