फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग साइट पर रोका नगर परिषद का टिपर, 8 महिलाओं सहित 10 ग्रामीणों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की डंपिंग साइट मच्छयाल का विवाद लगभग डेढ़ माह बाद भी सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते डंपिंग साइट पर फिर कचरा ले जा रहे नगर परिषद के टिपर को रोका गया। जिसके तहत पुलिस ने नगर परिषद जोगिंद्रनगर के चालक सुरेश कुमार पुत्र फांगू राम निवासी मझारनू की शिकायत पर लगभग दस लोगों पर धारा 341, 143 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि वीरवार को जब वह नगर परिषद की डंपिंग साइट पर नगर परिषद का ट्रक लेकर गया था। वहां पर चलाहरग के पुरुष और महिलाओं ने सड़क पर बैठ कर उसका रास्ता रोक दिया। पुलिस ने आरोपी विधिचंद और अश्वनी कुमार सहित लगभग 8 महिलाओं पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सभी आरोपी चलाहरग गांव के बताए जा रहे हैं। मामले की जांच मुख्य आरक्षी होशियार सिंह पुलिस चौकी बस्सी छानबीन कर रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें