मंडी। जिले में इन दिनों ठंड ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। यहां पर पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। अक्तूबर 31 से लेकर 9 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार यहां पर अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 7.2 तक पहुंच रहा है। रातें अधिक ठंडी हो गई हैं। यहां पर जारी शीत लहर से जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में धुंध के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह धुंध दोपहर तक नहीं उठ रही है, जिसके कारण लोग घरों के अंदर ही दुबके रहते हैं।
वहीं सुबह के समय छात्रों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। ठंड के चलते लोगों को सर्दी, जुकाम आदि बीमारियों ने भी प्रभावित किया है। स्कूली बच्चों में यह अधिक देखी जा रही हैं। सुंदरनगर, मंडी शहर नदियों के किनारे बसे होने के कारण ठंड से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यहां पर दोपहर तक धुंध नहीं छट रही। जिसके कारण लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के विकल्प अपना रहे हैं। लोग खाने-पीने में गर्म चीजों का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि कई प्रकार के गर्म कपड़े पहनकर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। उधर, मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। आगे के दिनों में मौसम और ठंडा होने की संभावना है।
10 दिनों में दर्ज किया गया तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
01 26.0 8.3
02 25.5 7.6
03 24.8 6.9
04 27.7 7.2
05 26.6 7.5
06 26.0 8.0
07 25.8 7.5
08 26.2 7.5
09 25.3 7.7