फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलचौक-जंजैहली सड़क छह घंटे बाधित, थुनाग-तांदी सड़क पर डंगा ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। चैलचौक-जंजैहली मार्ग दो जगहों पर भूस्खलन और डंगा ढहने से छह घंटे तक बाधित रहा। जिससे यहां पर लंबा जाम लगा रहा है। उधर, थुनाग तांदी सड़क पर लाखों का डंगा ढहने से सड़क बाधित हो गई है। यहां पर नाला भी ब्लॉक हो गया है। जिससे नाले का पानी बाजार की ओर बहने लगा है। बाजार में सड़क पर पानी घुस गया। हालांकि, थोड़ी ही देर में यहां पर राहत कार्य से फिर नाले का बहाव बदल दिया गया। जिससे दुकानदारों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडी जंजैहली सड़क लेहगला और आहूण के समीप में भूस्खलन से सड़क बाधित हो गई। यहां पर स्कूलों में पहुंचने के लिए बच्चों को पैदल सफर करना पड़ा। वहीं, छोटे बच्चों को अभिभावक पीठ पर स्कूल पहुंचाते नजर आए। भारी बारिश के कारण सराज की अधिकांश सड़कें बाधित हैं। लंबाथाच चिउणी सड़क एक माह से बड़े वाहनों के लिए बाधित है। यहां पर बागवानों को सेब को मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। लंबाथाच-कुल्थनी सड़क घैणधार में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां पर अधिकतर बसें फंस रही हैं। एचआरटीसी बस चालक सूरजमणी का कहना है कि घैणधार से आगे बस ले जाना खतरे से खाली नहीं है। उधर, विभाग के अधिशाषी अभियंता एनएल चौहान ने कहा सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। सवा 10 बजे के आसपास दोनों जगहों से सड़क को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें