फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही पानी की टंकियां साफ करवाएं नहीं तो जलजनित रोगों के लिए स्कूल मुखिया होगा जिम्मेवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रभारियों को पहली अगस्त को पानी की टंकियां साफ करने की हिदायत जारी की है। शिक्षा विभाग का तर्क है कि छुट्टियों में लगभग 35 दिनों से पानी स्टोर हुआ है। जिससे छात्रों को जलजनित रोग होने की संभावना है। इसलिए निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलते ही पहले पानी की टंकियों को साफ करवाएं। अन्यथा यदि पानी की टंकियों के कारण स्कूल में जलजनित रोग फैलता है तो उसकी जिम्मेवारी स्कूल के प्रभारी की होगी।
वहीं टंकी से स्कूल के नलों में सप्लाई छोड़ने से पहले स्कूल हेड को लिखित में भी टंकियों के साफ होने का प्रमाण देना होगा। इससे पहले किसी भी छात्र को टंकी का पानी पीने नहीं पीने दिया जाएगा। इसके अलावा पानी की टंकी की सफाई कर क्लोरिनेशन करने की हिदायत दी है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा ने कहा कि सभी स्कूल प्रभारियों को पानी की टंकियां साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। छुट्टियों के दौरान स्कूल परिसर में उगी घास व अन्य गंदगी को साफ करने कहा गया है ताकि स्कूली छात्र किसी प्रकार की बीमारी की चपेट में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच विभाग जांचेगा पानी की टंकियां: एसडीएम
सरकाघाट (मंडी)। एसडीएम सरकाघाट डॉ. सुरेश जसवाल ने कहा कि सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रभारी एक अगस्त को सबसे पहले पानी की टंकियों की सफाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही आईपीएच विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि वे भी सभी स्कूलों की पीने के पानी की टंकियों की सफाई की जांच करें और क्लोरिनेशन भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें