मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल और कन्या मंडी में रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीजीटी आर्ट्स) का आयोजन किया गया। बाल स्कूल में सुबह के सत्र में आयोजित परीक्षा में 294 परीक्षार्थियों में से 272 ने भाग लिया। सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा कन्या पाठशाला में भी सुबह के सत्र में 300 परीक्षार्थियों में से 279 ने भाग लिया।
कन्या पाठशाला में ही दोपहर बाद 2 बजे से 4:30 बजे तक टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 279 में से 263 परीक्षार्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के बाद परीक्षार्थी काफी उत्साहित नजर आए। संवाद