जोगिंद्रनगर में कृषि विभाग के फार्म में प्राकृतिक खेती से तैयार गेंहू के बीज का बीज। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर कृषि बीज गुणन परिक्षेत्र की 4.76 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती तकनीक से 80 क्विंटल से अधिक गेहूं बीज तैयार किया गया है। बंसी प्रजाति के इस बीज की उत्पादन लागत कम है। खेतों में बिजाई से पहले धन जीवामृत का छिड़काव और बीजों का बीजामृत से उपचार किया गया, जिससे फसल में कीटों का प्रभाव नहीं पड़ता।
किसान इस तकनीक से अपने खेतों में भी आसानी से बीज तैयार कर सकते हैं। कृषि विभाग ने अब तक 1591 किसानों को बंसी प्रजाति के बीज उत्पादन से जोड़ा है। चौंतड़ा और द्रंग विकास खंड के करीब 40 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती तकनीक का लाभ मिलेगा। बीज केंद्रों के माध्यम से यह बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
इस प्रजाति का बीज बार-बार बोने पर भी अच्छी पैदावार देता है, जबकि पारंपरिक बीजों में कुछ फसलों के बाद उत्पादन घट जाता है।