फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैंकिंग योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे 80 वित्तीय दूत

Sun, 08 Feb 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
साक्षरता भवन सौली खड्ड में प्र​शिक्षण लेते वित्तीय साक्षरता केंद्रों के कार्यकर्ता। -स्रोत : आ
विज्ञापन
मंडी। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अब 80 वित्तीय दूत (सीएफएल कार्यकर्ता) मोर्चा संभालेंगे। शनिवार को मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सहयोग से साक्षरता भवन सौली खड्ड में दो दिवसीय विशेष रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य इन कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता को निखारना है। शिविर में मंडी, कुल्लू और हमीरपुर जिलों के नौ वित्तीय साक्षरता केंद्रों के लगभग 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरबीआई प्रबंधक तरुण चौधरी और एलडीएम चंद्र प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को सिखाया कि कैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी जटिल बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल भाषा में ग्रामीणों तक पहुंचाया जाए।
समिति के महासचिव भीम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता सप्ताह मनाएंगे। इसके तहत घर-घर संपर्क करने के साथ-साथ आरबीआई द्वारा तैयार की गई लघु फिल्में दिखाई जाएंगी और प्रचार सामग्री बांटी जाएगी, ताकि हर ग्रामीण अपनी बचत और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सके। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर, ललित शर्मा और सुनीता बिष्ट सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें