मंडी। शिक्षा विभाग ने मंडी जिले में 72 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर मैट्रिक पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लैब अटेंडेंट के पद पर नियमित आधार पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए गए हैं।
ये कर्मचारी अब विभिन्न सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में सेवाएं देंगे।पदोन्नत कर्मचारियों को पे-बैंड लेवल-3 के तहत 20200-64000 रुपये के वेतनमान में रखा जाएगा। पदोन्नति के बाद कर्मचारियों की तैनाती विभिन्न स्कूलों में की गई है। उच्च शिक्षा उप निदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कोई शिकायत, जांच, सतर्कता मामला या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। संवाद