फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भीमाकाली मेले की जलेब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भीमाकाली मंदिर भ्यूली में रविवार से दो दिवसीय मेला शुरू हो गया। इस मेले का शुुुभारंभ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। रविवार सुबह शीतला माता मंदिर पुरानी मंडी से भीमाकाली मंदिर तक मेले की भव्य जलेब निकाली गई। इसमें आसपास के क्षेत्रों के देवी-देवताओें और उनके देवलुओं ने शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई। जलेब में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेले के दौरान कई प्रकार की खेलकूद स्पर्धाएं भी आयोजित हुई। इसमें नौवीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए मौखिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता और लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। लोकनृत्य में तीन स्कूलों के बच्चों ने और क्विज में पांच स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर ही जनवरी माह में आयोजित प्रतियोगिता के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें घासणू स्कूल की चेष्टा प्रथम व गोपाल द्वितीय और पांडवा स्कूल की मनोरमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में निहारिका प्रथम, सूर्यांश द्वितीय और इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। भीमाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल रविवार के दिन मेले का समापन एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग करेंगे। इसके अलावा इस दिन कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी। क्विज प्रतियोगिता के मेधावियों को भी इस मौके पर ही सम्मानित किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें