मंडी। जिला के नाचन क्षेत्र के तहत आने वाली छम्यार पंचायत के कई गांवों में अचानक वोल्टेज बढ़ जाने के कारण लोगों के लाखों रुपये के बिजली उपकरण जल गए हैं। कयोली में लगे ट्रांसफार्मर व जैदेवी बिजली बोर्ड सेक्शन के तहत आने वाले गांवों कयोली, बदरयाड़ा, जोगड़ा, गौल, गदेरन, सलैहड़, सुराह आदि में हाई वोल्टेज से लोगों के महंगे उपकरणों एलईडी, फ्रिज, प्रेस, बल्ब आदि जल गए। गांवों वासी चिंत राम शास्त्री, गुर सिंह, दिनेश, पाल, दिले राम, खूब राम, राज कुमार, इंद्र आदि ने बताया कि इससे पहले भी हाई वोल्टेज रहती है और लोगों का नुकसान होता रहता है। इस बार तो इस वोल्टेज से लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जले उपकरणों के नुकसान का आकलन करके इनका मुआवजा दिया जाए तथा इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।