फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी फिजाओं में उड़ा गुलाल, महेश्वर और रामस्वरूप लगे गले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गिले शिकवे मिटाने का और रिश्तों की कड़वाहट में प्यार की मिठास घोलने का होली से बढ़िया मौका कोई नहीं। अगर चुनावी फिजाओं में होली का गुलाल उड़ना हो तो बात ही कुछ अलग। टिकट को लेकर मचे घमासान के बीच सीएम के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी में मंगलवार को भाजपा में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। चुनावी पोस्टर के साथ गुलाल भी उड़ा और नेता एक दूसरे को गुलाल लगाकर रिश्तों की दरार भी भरते दिखे। इस मौके पर बीजेपी के दो चर्चित नेता मंडी संसदीय सीट के दावेदार महेश्वर सिंह और मौजूदा रामस्वरूप शर्मा सीएम के समक्ष आपस में गले मिलते दिखे। गले मिले और एक दूसरे को रंग लगाया। नगवाईं में इस तरह की होली मंडी संसदीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। रामस्वरूप शर्मा जहां वर्तमान में सांसद हैं तो वहीं, महेश्वर सिंह तीन बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा में मंडी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान सीएम ने मंडी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें