रिवालसर (मंडी)। मंडी से मंडप वाया रिवालसर जाने वाली एक निजी बस भारी बारिश के चलते सड़क से फिसलकर करीब 60 फीट नीचे लुढ़क गई। बस में कोई भी सवारी नहीं होने के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार एक निजी बस मंडी से मंडप वाया रिवालसर घोड़ के समीप सड़क से करीब 60 फीट नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि इस बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। इस बस में मात्र चालक ही था जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है। उधर, समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो सका था।