फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगणी माता मंदिर के पास गिरा ल्हासा, बाल-बाल बची बस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। भारी बारिश के चलते मनाली-चंडीगढ़ एनएच जोगणी माता मंदिर के पास करीब एक घंटे तक बाधित रहा। अचानक सड़क पर ल्हासा गिरने से मार्ग बाधित हुआ। इस दौरान निजी बस भी बाल-बाल बची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, एनएच बंद होने के कारण सैलानियों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी है। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर इन चट्टानों की चपेट में बस आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, औट के तहसीलदार रमेश शर्मा का कहना है कि मार्ग बंद होने की सूचना मिली थी। मशीनों को भेजकर एनएच को बहाल कर दिया गया है। वहीं देर शाम तक एनएच एक तरफा बहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें