फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी कर घर लौट रहे व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील क्षेत्र की कशमैला पंचायत में तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। तेेंदुए ने यह हमला व्यक्ति पर घर से कुछ दूरी पर ही किया। घटना वीरवार शाम की है। हमले से यह व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेस्तु राम निवासी जनठेड़ा मजदूरी करने के बाद गांव कवाल नौनी से आ रहा था। उसे अपने घर लौटने में कुछ देरी हो गई और जब वह अपने घर से थोड़ी ही दूर था, तो साथ लगते जंगल में अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ब्रेस्तु राम ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के ग्रामीण उसकी ओर दौड़ पड़े। यह देख तेंदुआ वहां से भाग गया। हमले से पीठ और दोनों बाजुओं पर गहरे जख्म लग गए। पीड़ित को जल्द बलद्वाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सरकाघाट रेफर किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है। उधर, पंचायत के प्रधान रामजी दास ने विभाग से यहां पर पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर, डिप्टी रेजर बलद्वाड़ा मदन लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पिंजरा लगाने की बात कही है, ताकि लोगों की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें