फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को सीडी की जांच करने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। द्रंग के दो नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग विधायक और भाजपा को उनके नाम से वायरल सीडी की जांच करवाने की खुली चुनौती दी है। वह मंडी के गांधी भवन में कांग्रेस की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। पूर्व मंत्री ने विधायक को फिर अनपढ़ कहकर संबोधित किया और कहा कि एक बार फिर उन्होंने कम पढ़ा लिखा होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि यह सीडी कोई प्रमाणित नहीं है और न ही इसकी विश्वसनीयता है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा। उन्होंने मंडी से सीएम होने पर हमेशा खुशी जताई है। वहीं, बैठक में उन्होंने द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी लोकसभा चुनावों में तन मन धन से सक्रिय होने का आह्वान किया। इस दौरान सभी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोगों में कांग्रेस का प्रचार करने की जिम्मेदारियां भी सौंपीं। बैठक में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक, सेवादल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें