मंडी। निजी कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से रोजगार के लिए ली गई 300 युवाओं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा को 210 युवाओं ने उत्तीर्ण किया। साक्षात्कार में कंपनी ने 108 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार प्रदान किया है। कंपनी इन्हें गुरुग्राम स्थित प्लांट में दो साल का मुफ्त प्रशिक्षण देगी। इस दौरान उन्हें मासिक वेतन 11274 रुपये दिया जाएगा। कंपनी इन युवाओं को एक समय का खाना भी फ्री देगी। दो साल का प्रशिक्षण देने के बाद कंपनी इन्हें एक साल की अप्रेंटिश भी करवाएगी। तीन सालों के बाद कंपनी की ओर से इन युवाओं को 25 से 30 हजार तक वेतन दिया जाएगा। स्किल इंडिया अभियान के तहत चुनिंदा कंपनियां देशभर की चुनिंदा आईटीआई में जाकर युवाओं का चयन करके उन्हें रोजगार प्रदान कर रही हैं। मंडी आईटीआई में अब तक हजारों युवाओं का कंपनियों ने चयन किया है। उधर, प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मारुति सुजुकी ने आईटीआई मंडी में प्रदेशभर के 108 युवाओं को रोजगार प्रदान किया है।