जोगिंद्रनगर (मंडी)। एनपीएसईए जोगिंद्रनगर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राज्य उपाध्यक्ष अरुण धीमान की अध्यक्षता में जोगिंद्रनगर में हुई। इसमें नई पेंशन योजना की खामियों और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करवाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जोगिंद्रनगर कार्यकारिणी के प्रधान अमरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बैठक में तय किया कि कार्यकारिणी 28 अक्तूबर को सांसद राम स्वरूप शर्मा के घर के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगी। इस दौरान उन्हें पुरानी पेंशन योजना को बहाल करवाने संबंधित ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना के तहत आने वाले संसदीय क्षेत्र के सभी कर्मचारी जोगिंद्रनगर में एकत्रित होकर सांसद के घर तक प्रदर्शन करेंगे और भूख हड़ताल में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हामी भरी। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी उपप्रधान विजय, सतीश, उपमंडल कार्यकारिणी प्रधान एवं पदाधिकारी तथा सभी विभागों एवं संघ के कर्मचारियों ने भाग लिया।
00