सुंदरनगर(मंडी)। बीबीएमबी की बीएसएल परियोजना की आवासीय कालोनी में अनाधिकृत तौर पर रह रही एक महिला से प्रबंधन ने रविवार को कब्जा छुड़वाया है। महिला के पिता परियोजना में माली के पद पर तैनात थे। 2014 को उनकी मौत हो गई थी। निर्धारित नियमों के अनुसार समयावधि खत्म होने पर भी महिला बार-बार नोटिस दिए जाने पर सरकारी आवास खाली नहीं कर रही थी। महिला ने प्रबंधन के नोटिस मिलने पर अदालत में अपील दायर की थी। इसको अदालत ने पिछले दिनों खारिज कर दिया था। इसके बाद परियोजना के नगर मंडल अधिकारी ने रविवार को पुलिस दल के साथ महिला से कब्जा छुड़ाया है। सामान निकाल कर महिला के सुपुर्द कर दिया। बीएसएल परियोजना के वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता नगर मंडल ई. एसपी शर्मा ने महिला से अनाधिकृत तौर पर किए गए कब्जा को हटाने की पुष्टि की है।