गोहर (मंडी)। अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक में हॉकी इंडिया के 25वें गोल्ड कप महिला टूर्नामेंट पर हरियाणा ने कब्जा किया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नाचन विधायक विनोद कुमार ने शिरकत की। अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर आरके अभिलाषी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से आई कुल 8 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट तीन दिन तक चला। रविवार को फाइनल मुकाबला झारखंड और हरियाणा के बीच हुआ। इसमें हरियाणा ने झारखंड को हराकर गोल्ड कप पर कब्जा कर लिया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर रविंद्र राणा, शिव प्रकाश, मनोज शर्मा और अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।