फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास नदी के पानी में डूब रही 16 गऊओं को औट पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यास के पानी में डूब रहीं 16 गायों को बचाया
विज्ञापन

लारजी डैम के समीप व्यास नदी में चट्टानों के बीच पानी में फंस गई थी गायें
औट पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
नगवाईं/गोहर(मंडी)। व्यास नदी में डूब रही 16 गायों को औट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद डूबने से बचा लिया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे औट पुलिस गश्त के दौरान जब अतिरिक्त थाना प्रभारी औट श्याम लाल शर्मा के नेतृत्व में औट टनल लारजी डैम के समीप पहुंची तो इस दौरान पुलिस ने व्यास में 16 गऊओं को चट्टानों के बीच तेज बहाव वाले पानी में फंसे देखा। औट पुलिस, हाईवे पुलिस और लारजी डैम के सुरक्षा कर्मियों ने नदी में जाने के लिए एक रास्ता बनाया और पुलिस टीम समेत लारजी डैम के सुरक्षा कर्मी नदी में कूद गए। पुलिस ने पानी में चट्टानों के बीच फंसी 16 गायों को एक एक करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। व्यास नदी में फंसी सभी गऊएं बेसहारा थी। इससे पूर्व औट पुलिस ने कुछ माह पूर्व अतिरिक्त थाना प्रभारी श्याम लाल शर्मा की अगुवाई में हणोगी माता मंदिर के समीप व्यास में गिरी एक कर्नाटक की युवती को डूबने से बचाया था। बुधवार को लारजी डैम के समीप व्यास में नदी में डूब रही एक दर्जन से अधिक गायों को औैट पुलिस ने बचा लिया। इसकी क्षेत्र में खूब वाहवाही हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें