फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने दिया जोगिंद्रनगर के चांद को पुलिस मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र की द्रुब्बल पंचायत के चड़ोंझ निवासी चांद कुमार को भारत के राष्ट्रपति ने 15 अगस्त को पुलिस कार्यकाल के दौरान सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल दिया है। चांद कुमार ने प्रदेश के साथ-साथ जोगिंद्रनगर का मान भी बढ़ाया है। 6 दिसंबर 1961 को जन्मे चड़ोंझ निवासी चांद कुमार ने भारतीय मिनिस्ट्रीयल में 3 दिसंबर 1981 में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। चांद कुमार आजकल उत्तराखंड में बतौर इंस्पेक्टर मिनिस्ट्रियल रैंक के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने लगभग 37 वर्ष के कार्यकाल में चांद कुमार दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आसाम, कुल्लू, सराहन में भी सेवाएं दे चुके हैं। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने चांद कुमार तथा उनके समस्त परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कहा कि ऐसे कर्मठ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति से पुलिस मेडल के रूप में सम्मान मिलना समूचे जोगिंद्रनगर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें