फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीए चुनाव किए जाएं बहाल : एबीवीपी

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव और स्थानीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, विश्वविद्यालय प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सरकार पर सत्ता में आने से पहले किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इकाई मंत्री विशाल ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने सत्ता में आने से पहले एससीए चुनाव बहाली और रूसा सिस्टम को खत्म करने का वादा किया था। अब सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। इसके साथ मंडी कॉलेज प्रबंधन को गत दिनों समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अभी तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया है। प्रदेश सरकार का वादा भी झूठा ही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो परिषद कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में एबीवीपी के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें