रसोई गैस के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे एजेंसियों के चक्कर
सुंदरनगर में घरेलू गैस वितरण के लिए रूट चार्ट जारी
उपमंडल के 35 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में लोगों को घरेलू गैस के लिए परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने यहां पर स्थित दो गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं के लिए रूट चार्ट जारी कर दिया है। रूट चार्ट जारी होने से उपमंडल के करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्हें रसोई गैस के लिए एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिससे उन्हें बेहतर सुविधा के साथ समय की बचत भी होगी। प्रशासन की ओर से जारी रूट चार्ट के अनुसार शीतला गैस एजेंसी रसमाई, बानगलू से चाह का डोहरा में 2 तारीख, जंगमबाग, चांबी और मझरोट में 4 तारीख, धनोटू, नौलखा और तरोट में 5 तारीख को, नगर परिषद के कालीबाड़ी से महावीर स्कूल तक हर माह की 6 तारीख को, सेरढ़ और पलौहटा में 8 तारीख को, पुंघ, थल्ला, पडसल और हवाणी में 11 को, भरजवाणू, छात्तर, जरल, जुगाहन, साई और बनायक में 12 को, साघी, कलवाड़ा व बाडी में 13 तारीख का गैस वितरित करेगी। बोबर और भनवाड़ में 14 को, ज्वाला व सुशन में 15 को, डेंटल कालेज व बाहोट में 16 को, जयदेवी से रोहांडा तक 18 को, स्लाबकोट, तमरोह में 19 तारीख को, सिहली से बायला 21 को, घाड़ा, खनोखरी और एमएलएसएम कॉलेज के आसपास, लूहणू, बरतो और सलवाणा मेें 23 को, हटगढ़ व स्यांजी में 26 को, डोडवां से फगयारा में 27 को, मलोह से नालनी तक 28 को, चमुखा, जड़ोल, हराबाग और कांगू में 29 को, भड़ोह प्रथम और द्वितीय में 30 व 31 तारीख को तथा बाढू, रजवाड़ी, किलिंग, सुक्कीबाईं और धर्मद्वारा में हर माह के पहले शुक्रवार को गैस वितरित की जाएगी। इसके अलावा शहर में बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाएगी। कामाक्षा गैस एजेंसी नया बाजार की ओर से बुकिंग के आधार पर नया बाजार, बीबीएमबी कॉलोनी, तुनाही मोहल्ला, पोस्टल कालोनी और सुहाड़ मोहल्ला में प्रतिदिन गैस की आपूर्ति की जाएगी। रोपा, कलौहड, नगारड़ा, शिकारी, भौण बाड़ी, धनेश्वरी, काटली, बीणा, बैरी, पलाही, सिद्धकोठी, टरवाईं, कोठी और गुरुकोठा में हर माह की 3, 17 और 25 तारीख को गैस की आपूर्ति की जाएगी। धारंडा, खिलड़ा और मैरामसीत में हर माह की 5 और 20 तारीख के दिन निर्धारित किए गए हैं। कपाही, डोडवां, झोर, घडय़ातर और लुहाखर में हर माह की 7 और 22 तारीख का दिन गैस आपूर्ति के लिए निर्धारित किए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक आतिश कुमार ने बताया अगर गैस एजेंसी निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश गैस की आपूर्ति न कर पाई तो उसे अगले दिन संबंधित क्षेत्र में गैस का वितरण करना होगा।