फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 बिस्तरों का होगा करसोग अस्पताल

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

करसोग (मंडी)।

विज्ञापन

मेला ग्राउंड करसोग में सीएम जयराम ठाकुर ने करसोग स्थित 100 बिस्तरों वाले अस्पताल को स्तरोन्नत कर 150 बिस्तरों का करने की घोषणा की। ममेल में 10 बिस्तरों की क्षमता वाले आयुर्वेदिक अस्पताल को आरंभ करने की घोषणा करके करसोग वासियों को तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि करसोग बस अड्डे के लिए एक करोड़ रुपये व्यय होंगे। करसोग में सड़कों के लिए 30 लाख का प्रावधान किया जाएगा। सीएम ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंडल कोटलू, स्वास्थ्य उप केंद्र काओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहूनाग में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने, पांगना में वाणिज्य कक्षाएं, राजकीय उच्च पाठशाला लाला को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा माध्यमिक पाठशाला कलाम को स्तरोन्नत कर उच्च पाठशाला करने की घोषणा की। उन्होंने ममेल तथा कामक्षा मंदिर को पांच-पांच लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने करसोग स्थित ममलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी इस दौरान मौजूद रहे।
::::
यह योजनाएं जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग में 134.09 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का लोकार्पण किया। करसोग में अग्निशमन चौकी को भी आरंभ किया। मुख्यमंत्री ने करसोग में अपना पुस्तकालय तथा 67.48 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराग की विज्ञान प्रयोगशाला का भी शुभारंभ किया। उन्होंने शंकर देहरा-करसोग- थुनाग-छतरी- जंजैहली बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

..
इन योजनाओं की रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री ने 40.72 लाख रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय करसोग के अतिरिक्त भवन की आधाशिला रखी। उन्होंने 14.86 करोड़ रुपये की लागत से करसोग में निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय का भी नींव पत्थर रखा। उन्होंने 01.38 करोड़ रुपये की लागत से इमला-बिमला तटीकरण योेजना की भी आधारशिला रखी।
विज्ञापन


प्रदेश में अनेक योजनाएं आरंभ : रामस्वरूप शर्मा
सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि छोटी काशी मंडी ने प्रदेश को मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदार व परिश्रमी नेता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की है। स्थानीय विधायक हीरा लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार राज्य में हर वर्ग का विकास कर रही है। विधायक जवाहर ठाकुर, इंद्र गांधी आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें