फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह जा रहे परिवार पर रंगड़ों का हमला, पांच भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। पारिवारिक समारोह में जा रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर रंगड़ों ने हमला कर अस्पताल पहुंचा दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल उपचाराधीन हैं। पंचायत प्रधान लेखराज ठाकुर के अनुसार सुमा देवी, ढमेश्वर राम, ढमेश्वरी देवी, दीपक कुमार और खुशहाल जब गांव के बाहर समारोह में जा रहे थे तो एकाएक रंगड़ों के झुंड ने सारे परिवार को काट खाया। सदस्यों ने अपने आप को बड़ी मुश्किल से बचाया। सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुुंचकर सभी को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें