पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के इलाका अमरगढ़ चौहारघाटी के बड़ादेयो कड़ौनी नारायण को समर्पित तीन दिवसीय नाहुली मेला बथेरी रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। जिला परिषद मंडी के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मेले की शोभा बढ़ाने आए देव कड़ौनी नारायण, माता भद्रकाली, देव बथेरी गहरी की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने मेले की शोभा बढ़ाने आए देवी देवताओं को मेला कमेटी की ओर से नजराना राशि भेंट कर विदाई दी। कहा कि देव भूमि हिमाचल की अनमोल संस्कृति आज भी यहां के देवी देवताओं के आशीर्वाद और लोगों के सहयोग से संजोई हुई है। ऐसे आयोजनों से जहां हमें एक मंच मिलता है वहीं, आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन को अपनी ओर से 5100 की राशि प्रदान की। वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम पंडोह को दस हजार की राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता बथेरी की टीम को पांच हजार की राशि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भादर सिंह मुगलाना, मनोहर चंद, पंचायत प्रधान कर्म सिंह, सेगली के प्रधान हरी सिंह, बीडीसी बलदेव सिंह, वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजक हेम राज, सुरेंद्र शर्मा, शांता कुमार, संजय कुमार, पूर्व उप प्रधान कमांद सीता राम, राज कुमार, धनी राम, गुलाब सिंह, स्वामी, देवेंद्र, मुकेश कुमार, प्यारे लाल, राहुल, प्रह्लाद, राज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।