फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ावे में हुए घपले की हो सीबीआई जांच

विज्ञापन
CBI
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। माता नबाही देवी मंदिर के चढ़ावे में हुए लाखों के गोलमाल के आरोपों की जांच को लेकर मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद रामस्वरूप शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन समिति के अध्यक्ष ललित जंबाल की अगुवाई में सौंपा गया।

इसमें चढ़ावे के घोटाले की जांच सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा है कि नबाही देवी मंदिर 11 मार्च 2007 से प्रशासन और सरकार के अधीन है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में विकास के नाम पर एक ईंट लगाना तो दूर उल्टा 11 वर्षों में करोड़ों रुपये घोटाले को अंजाम दिया गया है। यहां तक कि फर्जी रसीदों से 9 वर्षों में लाखों रुपए का घोटाला सामने आया है। इसे लेकर 17 मार्च, 2016 को सीबीआई से भराड़ीघाट पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में माता मंदिर के सुंदरीकरण, मंदिर की जमीन की निशानदेही, बंद शौचालय खुलवाने, नबाही देवी मेले का दर्जा राज्यस्तरीय करवाने, मंदिर परिसर में सराय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं गोसदन, संस्कृत महाविद्यालय खोलने आदि की मांग भी की गई। इस दौरान संघर्ष समिति के सदस्य राज कुमार, पंकज शर्मा, साहिल, शशि ठाकुर, देशराज शर्मा, देशराज, पवन कुमार आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें