फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलचौक,चच्योट पंचायतों में सैकड़ों मवेशी मुंहखुर रोग की चपेट में

विज्ञापन
cow
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चैलचौक (मंडी)। चच्योट पंचायत में सैकड़ों मवेशी मुंह-खुर बीमारी की चपेट में आ गए हैं। पशु पालकों में बीमारी फैलने से हड़कंप मंच गया है। चच्योट पंचायत के चच्योट, मशोगी, कटलोग और चैलचौक पंचायत के बणी और ओएरी गांव में पशुओं में एक सप्ताह से मुंह-खुर बीमारी फैली हुई है। इससे चच्योट पंचायत में दो गायों की मौत हो गई है।

पशु पालन विभाग ने बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही वैक्सीन शुरू कर दी है। अब तक गोहर पशु औषधालय ने ऐहतियात के तौर पर 33 सौ मवेशियों का टीकाकरण कर दिया है। क्षेत्र में गाय, खच्चरों, भेड़, बकरियों में मुंह खुर बीमारी फैली है। जो आसपास के गांवों तक पहुंच रही है। सड़कों और गांवों की गलियों में घूमने वाले लावारिस पशुओं में भी बीमारी फैलने का खतरा हो गया है। नौण पंचायत की प्रधान सारिका शर्मा ने बताया कि पशु पालन विभाग ने नौण गांव में 2 सौ पशुओं का टीकाकरण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग किसानों में बीमारी फैलने से हड़कंप है। बीमारी को नियंत्रण में लाने के लिए पशु पालन महकमा भी प्रयास में है। चैलचौक पंचायत के प्रधान कुमार चंद ने बताया कि चैलचौक और आसपास के गांवों में मुंह-खुर बीमारी फैली है। इससे किसान परेशान है। क्षेत्र वासियों भूप चंद, मान सिंह, मुरारी लाल, तान सिंह, चमन लाल, हिमाचली देवी, मीनाक्षी, परविंद्रा कुमारी, मदन लाल, किशोर कुमार और अनूप सिंह ने पशु पालन विभाग से मांग की कि जल्द बीमारी को नियंत्रण में लाया जाए। पशु चिकित्सक गोहर विजेंद्र सिंह नंदा ने बताया कि विभाग बीमारी को नियंत्रण में लाने के लिए टीकाकरण कर रहा। जल्द बीमारी पर काबू पाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें