मंडी। आईटीआई मंडी में ब्लॉक स्तर पर आजीविका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपीटेंट ऑटोमोबाइल मारुति गुटकर के जनरल मैनेजर साहिल कक्कड़ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों और युवा वर्ग को स्किल इंडिया के तहत स्वरोजगार को प्राप्त करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त कौशल विकास का महत्व समझने के बारे में विस्तार से बताया और प्रेरणात्मक तरीके से सबके दिलो-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी। आईटीआई ब्वॉयज मंडी के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने मुद्रा योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में स्वरोजगार कैसे शुरू करें, किस तरह से युवा वर्ग स्किल इंडिया के तहत जल्द रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, इसे बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय ऋण जैसे आयामों से अवगत करवाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कपूर, समूह अनुदेशक बृज लाल, आईटीआई प्रशिक्षु व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।