फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉइस ऑफ बल्ह को 20000 का इनाम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। भंगरोटू नलवाड़ मेले को आकर्षक बनाने के लिए मेला कमेटी ने लाखों के इनाम रखे हैं। एसडीएम बल्ह अश्वनी कुमार ने बताया कि मेले को और आकर्षक और भव्य बनाने के लिए मेला कमेटी ने पहली बार वॉयस ऑफ बल्ह का आयोजन भी मेले के दौरान रखा है। इसमें प्रथम प्रतियोगी को 20000 का इनाम, द्वितीय प्रतियोगी को 10000 तथा तृतीय प्रतियोगी के लिए 5000 का इनाम रखा है। इस प्रतियोगिता में बल्ह घाटी के गाने के शौकीन युवा भाग ले सकते हैं। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंटल भंगड़ा, गिद्दा, वेस्टर्न डांस में प्रथम आने वाले टीमों के लिए 5000 का नकद इनाम, द्वितीय के लिए 3000 का इनाम तथा तृतीय श्रेणी के लिए 2000 का इनाम रखा है। सोलो डांस और क्लासिकल डांस में प्रथम आने वालों के लिए 2500 द्वितीय के लिए 1500 सौ रुपये और तृतीय के लिए 1000 का इनाम रखा है। मेले की शुरुआत में 30 देवी-देवताओं के साथ पहली बार बल्ह की झांकियां भी निकाली जाएंगी। सबसे अच्छी झांकी के लिए 5000 का इनाम तथा द्वितीय के लिए 3000 तथा तृतीय के लिए 2000 का इनाम रखा है। मेले के दौरान सबसे आकर्षक प्रदर्शनी के लिए 5000 का इनाम, द्वितीय के लिए 3000 तथा तीसरे स्थान पर 2000 का इनाम रखा है। पारंपरिक वेशभूषा के लिए 2500, 1500 और 1000 का इनाम रखा है। सबसे अच्छी रंगोली, फैशन शो, बेबी शो, पेंटिंग, फोटोग्राफी के लिए 2500, 1500 और 1000 के इनाम रखे हैं। मेले के दौरान होने वाली कुश्ती के लिए पहला इनाम 10000 तथा दूसरा इनाम 5000 रखा गया है। कबड्डी में प्रथम इनाम 10 हजार, द्वितीय पांच हजार है। रस्साकशी और मैराथन के लिए 5000 और 3000 के आकर्षक इनाम रखे गए हैं। म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़ के लिए भी आकर्षक इनाम रखे गए हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, भवानी सिंह, लता कुमारी गोविंद ठाकुर, चेत सिंह, तेजपाल शर्मा, प्रवीण कुमार, कुलदीप सकलानी ने बताया कि इस बार मेले को आकर्षक बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें