फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी हाईकमान नहीं जागा तो प्रदेश में होंगे मंडी जैसे हालात:राव

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किया जा रहा गुमराह : राव
विज्ञापन

कहा-पार्टी हाईकमान नहीं जागा तो प्रदेश में होंगे मंडी जैसे हालात
अमर उजाला ब्यूरो
नबाही/सरकाघाट (मंडी)। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को गुमराह कर पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के आला नेताओं को चेताते हुए कहा कि यदि यह सिलसिला यूं ही चलता रहा तो लोकसभा चुनावों में पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंडी में नजरअंदाजी का परिणाम पार्टी देख चुकी है। अब भविष्य में मंडी के बाहर भी यह हश्र देखने को मिलेगा यदि पार्टी हाईकमान इस मसले में दखल अंदाजी नहीं करता है। शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ सरकाघाट में आयोजित एक बैठक में पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पार्टी हाईकमान को यह नसीहत दी है। बैठक का आयोजन कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष योगराज ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान यदि जल्द नहीं जागता है और मामले में कोई कदम नहीं उठाता है तो मंडी जैसे हालत पार्टी के प्रदेश के अन्य जिलों में देखने पड़ेंगे। इस मौके पर स्थायी सचिव पंडित ब्रह्मदास शर्मा, सुनील, मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अखिल गुप्ता, महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, जिला परिषद सदस्य सचिन वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश, पूर्व प्रधान अर्जुन कौंडल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष उमा देवी, टेक चंद, चंदू राम प्रेमी, तिलक राज, विजय, दलीप राव, कमलेश, दलजीत, उमावती, राजेश कौंडल, दिनेश राव, राम दास, सुभाष, रेवत राम, विजय, पवन, सूरत राम, कश्मीर सिंह, लक्ष्मण दास सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें