फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना मिस और तरुण बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंदड़ू में बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए जमा एक के बच्चों ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें प्रधानाचार्य मीना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस समारोह में विदा होने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न टाइटल नामों से भी नवाजा गया। रवीना कुमारी मिस फेयरवेल और तरुण शर्मा मिस्टर फेयरवेल बने। द्वितीय पूनम और तृतीय रनरअप मिस निर्मला रहीं। छात्रों में द्वितीय रनरअप नीरज कुमार और नैंसी को मिस एक्टिव के खिताब ने नवाजा गया। प्रधानाचार्या मीना ठाकुर ने बच्चों को भविष्य में लक्ष्य तय कर कड़ा परिश्रम करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें