फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली में प्रदर्शन तेज, थुनाग में डैैमेज कंट्रोल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली/थुनाग (मंडी)। एक तरफ जहां जंजैहली में प्रदर्शन तेज होता जा रहा है वहीं, थुनाग में डैमेज कंट्रोल करने की पूरी कोशिश हो रही है। मंगलवार को जंजैहली में हंगामे के दौरान कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर नए एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना का स्वागत किया है। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह थुनाग में सिराज के जन प्रतिनिधियों एवं सिराज भाजपा मंडल की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार ने की और थुनाग में एसडीएम कार्यालय खुलने का स्वागत किया है। बैठक में थुनाग पंचायत प्रधान नीलिमा ठाकुर, उपप्रधान खेम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य पीतांबर ठाकुर, भाजपा सिराज मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महामंत्री भागीरथ शर्मा, उपाध्यक्ष जोधवीर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी ठाकुर, जिला सचिव चंदा ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र राणा, महामंत्री विरेंद्र कुमार, छतरी के बीडीसी सदस्य जय प्रकाश काकड़ा, धार के प्रधान सीता राम, प्रधान भाटकीधार शिव लाल, प्रधान बागाचनौगी परम देव, उपप्रधान शिव चंद, प्रधान लंबाथाच चमन लाल, उपप्रधान खजान सिंह, प्रधान पखरैर दीना नाथ, उपप्रधान खेम सिंह, प्रधान बल्हीधार ओम चंद, उपप्रधान दलीप सिंह आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें