मंडी।
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से डीएलएड की शर्त को निरस्त करवाने की मांग की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संघ को इस पर शीघ्र कार्यवाई का भरोसा दिलाया।
उन्होंने शिक्षा सचिव को डीएलएड कोर्स की शर्त मामले में शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एक बार फिर से शिक्षा विभाग की ओर से पत्र मानव संसाधन मंत्री को भेजा है।
उन्होंने कहा कि पत्र से 2010 से 2017 तक सभी शिक्षकों को डीएलएड में छूट देने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि जो जेबीटी से पदोन्नत होकर अध्यापक बने हैं। उन्हें डीएलएड करने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर महासचिव राकेश संदल, कोषाध्यक्ष एचएस मस्ताना, कुल्लू के प्रधान गोविंद राम, सोलन से कमल चंद, सिरमौर से धनवीर, हमीरपुर से सुरेंद्र कुमार, मंडी से प्रहलाद, नागणु राम, तिलक चंद, राकेश, राज कपूर, नंदलाल, रामशरण, देवदत सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।