फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ समारोह लाइव देखेंगे मंडी के बाशिंदे

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर मंडी तैयार है। पूरे शहर को सजाया जा चुका है। शिमला के रिज से लाइव प्रसारण के लिए मंडी के सेरी मंच और सुंदरनगर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। जहां आसानी से एकत्र होकर जनता सीएम की ताजपोशी का सीधा प्रसारण देख सकेगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दूसरी तरफ सिराज और जिला मंडी से हजारों लोग सीएम की ताजपोशी देखने के लिए मंगलवार को कूच कर गए हैं। पहली बार मंडी जिले से सीएम बना है। लिहाजा जनता शपथ समारोह का बड़े अरमानों और उत्सुकता से इंतजार कर रही है। उनके गृहक्षेत्र सिराज में खास तैयारियां की गई हैं। सीएम के घर तक पहुंचने वाली सड़क को खास तौर पर चकाचक किया गया है। चूने आदि का कार्य पूरा होने के बाद सड़क साफ और चमाचम कर दी गई है। सिराज के मुराहग पंचायत के प्रधान तेजेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत थुनाग की प्रधान नीलमा कुमारी, उपप्रधान खेम सिंह, लंबाथाच के प्रधान चमन लाल, पखरैर पंचायत के प्रधान दीनानाथ, थुनाग पंचायत की बीडीसी सदस्य खेम दासी, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिताबंर लाल, गुलजारी लाल, दिवान चंद, ललित शर्मा, भाजपा मंडला अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि शपथ समारोह का सिराज की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मंडी का सीएम होना गर्व की बात
भाजपा के मंडलाध्यक्ष दीपक गुलेरिया कहा कि ठाकुर जयराम का मुख्यमंत्री बनना मंडी के लोगों के अलावा समस्त जनता के लिए गर्व की बात है। शपथ समारोह का कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान में होना तय है। इस कार्यक्रम में सदर विधानसभा से लगभग 5000 कार्यकर्ता शिमला गए हैं। वहीं धर्मपुर से चालीस बसें, निजी गाड़ियां अलग से गई हैं। करीब 5000 लोग धर्मपुर विस क्षेत्र से शिमला गए हैं। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी पांच पांच हजार कार्यकर्ता शिमला पहुंच रहे हैं।
नए सीएम के शपथ समारोह के लिए मंडी की जनात पलकें बिछाए इंतजार कर रही है। आम लोगों समेत कर्मचारियों, खिलाड़ियों, व्यापार मंडलों और अन्य संगठनों में खुशी की लहर है। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ मंडी इकाई ने जयराम ठाकुर को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। महासंघ मंडी के इकाई प्रधान अमरजीत शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर है। संघ को उम्मीद है कि ठाकुर जयराम के नेतृत्व में कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी और कर्मचारियों की लंबित मांगें भी पूर्ण होंगी। जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर महासंघ के वरिष्ठ उपप्रधान गोयल सिंह ठाकुर, महासचिव अरूणा कुमारी, मुख्य सलाहकार सुंदरलाल, कोषाध्यक्ष वंशी लाल, प्रैस सचिव प्रदीश शर्मा, अतिरिक्त महासचिव घनश्याम ठाकुर, उपप्रधान गुरदेव ठाकुर, ब्यासा शर्मा, रेणू, कानूनी सलाहकार प्रताप ठाकुर, निरीक्षक अच्छ सिंह यादव, संगठन सचिव विनय चंदेल, पुष्पा शर्मा, जगदीश यादव, वनिता पठानिया, भूपेंद्र ठाकुर, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर, हंस राज, जितेंद्र ठाकुर, सरस्वती, दिनेश वर्मा, सदस्य आरएस पटियाल, रेखा, विजय कुमार, अश्वनी कुमार और तेज सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें