फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारी प्रियंका और फरमेश को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला तुन्ना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत किया। मुख्याध्यापक मित्र देव ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत कर स्कूल की उपलब्धियों और कमियों को उजागर किया। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना और राष्ट्रगीत से किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम और नशे के कुप्रभाव से संबंधित नाटक का मंचन किया। मुख्यातिथि ने स्कूल की हर गतिविधि में अग्रणी रहने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ने वाले स्कूली बच्चों को और ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी। इस अवसर पर सालभर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं ने इनाम भी बटोरे। जिनमें पढ़ाई के क्षेत्र में कैलाश, हेमानी, लीना, अंजुम, गोपाल कृष्ण, सविता, विकास ने तमगे हासिल किए। वहीं सविता, गीतांजलि ने विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि, शिवानी, यामिनी, विशाली, अंजुम और अवनिशा ने सर्वोत्तम उपस्थिति दर्ज करने पर पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं, खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में छाया, छमा, मंजिल, तनुजा, उर्वशी, सोनिया, ज्योति, रीता जबकि अंडर 19 वर्ग में प्रियंका, शबनम, भीष्मा, हेमानी, हेमलता, अवनिशा, उष्मा, तीक्षा, दिव्या को सम्मानित किया गया। कुमारी प्रियंका और फरमेश को सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्रा के मेडल से नवाजा गया। इस मौके पर धंगयारा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, चांद राम, पवन कुमार, धनदेव, चेत राम, संतोष कुमारी, देवेंद्र कुमार, अमरनाथ सहित पंचायत उपप्रधान चुनीलाल, पूर्व प्रधान काहन सिंह और अभिभावक व गणमान्य मौजूदरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें