फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेत के देवताओं की जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
186 देवी-देवताओं का प्राचीन इतिहास हुआ ऑनलाइन
विज्ञापन

एसडीएम ने सुकेत सर्व देवता कमेटी की वेबसाइट की लांच
सुकेत के देवताओं की जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)।
सुकेत के देवताओं की जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। सुकेत सर्व देवता कमेटी की वेबसाइट से यह संभव हो पाएगा। जिसे विधिवत रूप से लांच किया गया। लांचिंग एसडीएम देवाश्वेता बानिक ने की। इस वेबसाइट के माध्यम से रियासत के करीब 186 देवी देवताओं से संबंधित तमाम जानकारी लोगों को उपलब्ध होगी। इसी कड़ी में अगले एक सप्ताह में सुकेत के सभी देवी-देवताओं का प्राचीन इतिहास ऑनलाइन होगा। एसडीएम ने सर्व देवता कारदार कमेटी की ओर से तैयार की गई साइट को लांच करते हुए कहा कि इससे प्राचीन धार्मिक सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और देवता संसार से युवा पीढ़ी को जोड़ने के अवसर पर प्राप्त होंगे। वहीं, यह साइट पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी। सर्व देवता कारदार कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम को माता की चुनी भेंट कर उनका स्वागत किया और देवी देवताओं से संबंधित साइट को लेकर जानकारी प्रदान की। इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधान अभिषेक सोनी ने कहा कि सुकेत रियासत की देव संस्कृति वेबसाइट के माध्यम से हर किसी के लिए उपलब्ध हो गई है। देव संस्कृति को सीमाओं में नहीं बांध सकते, हमारा विरोध किसी से नहीं है। मंडी शिवरात्रि मेले में सुंदरनगर और करसोग को छोड़कर सदर सहित जिले के तमाम जगहों से देवी-देवता शामिल किए गए हैं, जो आयोजकों की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। सुकेत के देवी-देवताओं को भी शिवरात्रि में शामिल करने में भेदभाव हो रहा है, जिसके खिलाफ कमेटी हाईकोर्ट जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां से जो भी देवी-देवता मंडी शिवरात्रि में शामिल होने का इच्छुक होगा उन्हें शिवरात्रि में सम्मान के साथ पंजीकरण के बाद शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें