मंडी। जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे पोलिंग स्टेशन हैं, जहां पर पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कुछ ऐसे भी पोलिंग स्टेशन हैं जिन तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को सड़क से कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। इस दौरान उन्हें लंबी दूरी के साथ-साथ लंबी चढ़ाई भी चढ़नी पड़ती है। करसोग, सुंदरनगर, नाचन, सराज और द्रंग विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कई पोलिंग स्टेशन भी हैं, जो बहुत अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं। इनमें से सबसे अधिक ऊंचाई पर द्रंग का रूलंग स्टेशन है, जोकि करीब 9 हजार फीट ऊंचा है। इसके बाद सिराज का छेत पोलिंग स्टेशन जो करीब 8900 फीट, नाचन का देवीदड़ 7800 फीट और करसोग का महोग 7 हजार फीट ऊंचाई पर है। कुछ ऐसे पोलिंग स्टेशन भी हैं, जहां तक पहुंचने के लिए 3 से 10 किलोमीटर तक का पैदल सफर करना पड़ता है। इनमें से सुंदरनगर में दो और सिराज में 6 ऐसे पोलिंग बूथ हैं।
अधिकतम ऊंचाई पर स्थित पोलिंग स्टेशन
विस क्षेत्र पोलिंग स्टेशन अधिकतम ऊंचाई
द्रंग रुलंग 9000 फीट
सराज छेत 8900 फीट
नाचन देवीधर 7800 फीट
सरकाघाट गोभर्ता 7300 फीट
करसोग महोग 7000 फीट
सुंदननगर बलग 6500 फीट
जोगिंद्रनगर सरी 6200 फीट
मंडी जंजोही 5100 फीट
बल्ह सरकीधार 3500 फीट
धर्मपुर बाग 2500 फीट