फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगार-पिंगला और गोरसडी-थौना सडक़ें बरसात में बनी तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की डंगार-पिंगला, गोरसडी-थौना सड़क भारी बारिश के चलते खस्ताहाल हो गई है। भारी बारिश से सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। लगभग 18 साल पहले बनाई गई सड़क को लोक निर्माण विभाग भूल गया है। यही कारण है कि आज इसकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। भद्रवाड़ पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश, उपप्रधान दीना नाथ, पिंगला पंचायत की पूर्व प्रधान सुषमा धीमान, वार्ड पंच रतन चंद, अमी चंद और राम लाल ने कहा कि पानी की निकासी के लिए विभाग ने सड़क किनारे नालियों का निर्माण नहीं किया है। इस कारण सारा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। ऐसे में बारिश होने पर समस्या गंभीर बन जाती है। भद्रवाड़ और डंगार के बीच पड़ने वाली डंगार खड्ड पर पुल न होने के कारण बरसात के दिनों में यह मार्ग कई सप्ताह तक बंद रहता है। यहां पुल बनाने की योजना कई बार बनी लेकिन, आज तक निर्माण नहीं हुआ। विभाग को कई बार पंचायत के माध्यम से सडक़ की दशा सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजे गए। लेकिन, विभाग ने इसकी सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। गुस्साए ग्रामीणों राकेश कुमार, महंत राम, देवी राम, ज्ञान चंद, रोशन लाल ने विभाग को चेताया है कि यदि शीघ्र सड़क ही हालत न सुधारी गई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जमीन विवाद से लटका पुल का कार्य : विभाग
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेश राणा ने कहा कि लोग सड़क किनारे नालियां निकालने में सहयोग करें। सड़क और पुल को बजट में डाला गया है। जमीन विवाद के कारण डंगार खड्ड पर बनने वाले पुल का कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें