फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 70 महिला उद्यमियों ने जाने फंडिंग और नेटवर्किंग से तरक्की के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जिला उद्योग केंद्र मंडी की ओर से विकास खंड कार्यालय बल्ह में शनिवार को महिला उद्यमियों के लिए रैंप परियोजना के तहत एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। एनआईटीकॉन लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की लगभग 70 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उद्योग विभाग की विस्तार अधिकारी श्वेता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी, बीमा योजनाओं, उद्यम पंजीकरण और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। साथ ही उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट तथा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म्स के बारे में भी जागरूक किया गया। पीएनबी के एलडीएम चंद्र प्रकाश, एनएसआईसी के चीफ मैनेजर लोकेश भाटिया तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र से हरि सिंह कौंडल सहित अन्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को कौशल विकास एवं निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। सफल उद्यमी संजना शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें